भारत

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: ओयो होटल में चल रहा था रैकेट, अगवा लड़की को नशा देकर कराते थे रेप

Admin Delhi 1
25 April 2022 2:43 PM GMT
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: ओयो होटल में चल रहा था रैकेट, अगवा लड़की को नशा देकर कराते थे रेप
x

लेटेस्ट क्राइम न्यूज़: लड़की को अगवा कर मथुरा के होटल में उससे देह व्यापार करवाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश कर मध्य जिला पुलिस ने दो महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग लड़की को नशे की गोलियां एवं इंजेक्शन देते थे, ताकि शारीरिक शोषण के दौरान वह विरोध न कर सके जबकि कल्याणपुरी में रहने वाले भाई- बहन ने लड़की को 10 हजार रुपये में बेचा था। हालांकि ये गैंग अब तक करीब छह लड़कियों को देह व्यापार में धंधे में धकेल चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मथुरा, यूपी निवासी जुबिद उर्फ शकील (34), पलवल हरियाणा निवासी रवि (27), शाहजहांपुर, यूपी निवासी राम खिलावन गुप्ता (29) कल्याणपुरी दिल्ली निवासी सन्नी (33), पूजा (27) और मथुरा निवासी बिमलेश उर्फ बिमला (30) के रूप में हुई है। पकड़े गए सनी और पूजा भाई-बहन है। राम खिलावन इनका जीजा है जबकि बिमला जुबिद की पत्नी है। लोकल पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम ने मथुरा के ओयो होटल जाकर साक्ष्य जुटाए हैं।

डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक, बीते 23 अप्रैल को आईपी स्टेट थाना में एक 14 वर्षीय लड़की की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। पुलिस को बताया गया कि वह दो दिन से लापता है उसने एक मोबाइल से कॉल कर अपने अगवा होने की जानकारी भाई को दी है। इस जानकारी पर टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की पुलिस को पता चला कि लड़की को मथुरा के एक होटल में रखा गया है। इस जानकारी पर एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में एसएचओ संजीव कुमार, एसआई प्रियंका, एसआई नवीन और कैलाश की टीम लड़की को बरामद करने मथुरा पहुंची। वहां पर पुलिस टीम ने कोशी कलां स्थित ओयो होटल से किशोरी को बरामद कर लिया। होटल से जुबिद उर्फ शाकाल और रवि को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया जो लीज पर यह होटल चला रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि राम खेलावन गुप्ता इस लड़की को वहां पर ले कर आया था इस जानकारी पर पुलिस टीम ने राम खेलावन को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पता चला कि कल्याणपुरी का रहने वाला सनी और उसकी बहन पूजा इस गैंग के सदस्य हैं। रामखेलावन उनका जीजा है उन्होंने 4 दिन के लिए लड़की को 10 हजार रुपये में बेचा था रामखेलावन के मथुरा स्थित होटलों में अच्छे संबंध हैं।

राम खिलावन बीते 21 अप्रैल को लड़की को लेकर मथुरा आया और उसने जुबिद को उसे बेच दिया था यहां पर उसे एक कमरे में रखा गया था, जहां 22 अप्रैल को कई ग्राहको ने आकर उसका शारीरिक शोषण किया। जुबिद की पत्नी विमलेश उर्फ विमला उसे नशे की गोलियां और इंजेक्शन दे रही थी ताकि वह दुष्कर्म का विरोध न कर सके। इस मामले में पुलिस टीम ने होटल जाकर एफएसएल जांच भी करवाई है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। लड़की का मेडिकल कराने के बाद इस घटना को लेकर अपहरण, दुष्कर्म, गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Next Story