भारत

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक हजार की मसाज और एक हजार में सेक्स, ऐसे पकड़ाए

jantaserishta.com
23 July 2022 9:57 AM IST
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक हजार की मसाज और एक हजार में सेक्स, ऐसे पकड़ाए
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पुलिस स्पा सेंटर में मौजूद पांच अन्य युवतियों से भी पूछताछ कर रही है।

नई दिल्ली: शाहदरा पुलिस ने आनंद विहार के एक स्पा सेंटर में गुरुवार को छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक युवती समेत दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्पा सेंटर में मौजूद पांच अन्य युवतियों से भी पूछताछ कर रही है।

डीसीपी आर.सत्य सुंदरम ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ की टीम को आनंद विहार के दयानंद विहार स्थित एक स्पा और मसाज सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। टीम आनंद विहार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। एक पुलिस कर्मी को अंदर ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां 30 वर्षीय अयान मिला। उसने मसाज के लिए एक हजार रुपये की मांग की। अंदर केबिन में युवती के पास भेजा गया।
युवती सेक्स के लिए एक हजार रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगी। इस पर पुलिस कर्मी ने फोन कर बाहर खड़ी टीम को सूचना दी। टीम ने अयान और युवती को गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर के अंदर पांच अन्य युवतियां भी मिलीं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
वहीं, जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर का लाइसेंस श्वेता नाम की महिला के नाम पर जारी किया गया था, जो एक्सपायर हो चुका है। श्वेता नाम की महिला वहां मौजूद नहीं थी। आरोपी अयान पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके का रहने वाला है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story