भारत

स्पा पार्लर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...10 महिलाएं इस हालत में गिरफ्तार

Admin2
13 Feb 2021 2:21 PM GMT
स्पा पार्लर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...10 महिलाएं इस हालत में गिरफ्तार
x
अंदर का नजारा देख पुलिस के उड़े होश

लखनऊ। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर लखनऊ में एक स्पा पार्लर पर छापा मारा । स्पा पार्लर के नजारे को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। यहां महिलाओं के अलावा पुरुष भी थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरी सेक्टर-12 स्थित एक ब्यूटी सैलून स्पा पॉर्लर में पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली। स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर शनिवार को एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह के नेतृत्व में पुलिस छापा मारने पहुंची। पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। पुलिस के भी होश उड़ जब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी देखा। पुलिस ने मौके से 10 महिलाओं को पकड़ा। साथ ही कुछ युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।


Next Story