भारत

OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 महिलाएं मुक्त, 4 पुरुष गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 Feb 2023 10:54 AM IST
OYO होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 महिलाएं मुक्त, 4 पुरुष गिरफ्तार
x
देखें VIDEO.
नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार देर रात नोएडा के एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया। पुलिस ने होटल के विभिन्न कमरों में कैद सात महिलाओं को मुक्त कराकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत दादरी रोड पर सेक्टर-41 में ओयो होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर एसीपी-1 के निर्देश में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई।
छापेमारी में पुलिस ने 4 पुरूषों को गिरफ्तार कर 7 महिलाओं को रेस्कयू किया। प्रकरण के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है कि क्या इन महिलाओं से देह व्यापार करवाया जा रहा था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार के पीछे किसी गैंग का हाथ तो नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story