भारत
अस्पताल परिसर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, रोजाना 1500-2000 तक कमाई
jantaserishta.com
18 Jun 2025 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
कटिहार: महानगरों की तर्ज पर अब छोटे शहरों में भी देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय होता जा रहा है. ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले से सामने आया है, जहां देर रात सदर अस्पताल परिसर से दो महिलाओं को संदिग्ध गतिविधियों के चलते सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा और नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं पिछले कई दिनों से सदर अस्पताल परिसर में ग्राहकों की तलाश में आया करती थीं. पहले भी अस्पताल परिसर में संदिग्ध रूप से घूमती देख सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर कर दिया था, लेकिन सोमवार देर रात जब वे फिर से परिसर में पहुंचीं, तो गार्ड ने उन्हें रोककर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान महिलाओं ने कबूल किया कि वे शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों, गलियों और फोरलेन सड़कों पर घूम-घूमकर देह व्यापार का धंधा करती हैं.
महिलाओं ने बताया कि उन्हें प्रति ग्राहक 300 से 500 रुपये तक मिलते हैं और एक रात में वे 1500 से 2000 रुपये तक कमा लेती हैं. पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे लंबे समय से इस धंधे से जुड़ी हुई हैं और कटिहार के सालमारी और बारसोई इलाकों की रहने वाली हैं.
फिलहाल, सदर अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा नगर थाना पुलिस को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है. पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस देह व्यापार रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





