भारत

गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लोग अरेस्ट

Admin2
22 Jan 2023 9:44 AM GMT
गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लोग अरेस्ट
x
पढ़े पूरी खबर
ग्वालियर पुलिस ने शहर के एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर 4 युवतियों और 3 युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर यह रेड की। मौके से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। युवक-युवतियों को पुलिस थाने ले गई। बाद में कहा कि युवक-युवती बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। अक्सर यहां लड़कियां आती रहती हैं।
मामला ग्वालियर के गांधी नगर इलाके के ड्रीमलैंड गेस्ट हाउस का है। लोगों ने पुलिस में शिकायत कीग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके का गांधीनगर पॉश एरिया है। यहां काफी गेस्ट हाउस और होटल हैं। आई ब्लॉक में ड्रीमलैंड नाम से गेस्ट हाउस है। लोगों का कहना है कि वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं। कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। कहीं न कहीं पुलिस की मिलीभगत से गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा है।
लोगों का कहना है कि गेस्ट हाउस में लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। इतना गंदा माहौल हो जाता है कि शाम 5 बजे के बाद घरों की छतों तक पर नहीं जा सकते। आद दिन गेस्ट हाउस पर आने वाले लड़के-लड़कियां शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।
दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए गेस्ट हाउस में ठहरे थे...
पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में कोई सेक्स रैकेट नहीं चल रहा था। वहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल होने के लिए युवतियां आई थीं। सभी दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। CSP विजय भदौरिया ने बताया कि गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों की शिकायत पर रेड की गई थी। युवक-युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की गई है। गेस्ट हाउस के मालिक से भी पूछताछ की गई।्र
कि गेस्ट हाउस में गलत काम हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो एक रूम में 4 युवतियां और 3 युवक मिले। युवतियां दिल्ली, तो युवक ग्वालियर के बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। पीछे से गेस्ट हाउस का मालिक भी थाने पहुंच गया।
Next Story