भारत

ढाबे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार

Admin2
1 April 2021 2:51 PM GMT
ढाबे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार
x

फाइल फोटो 

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर में देह व्यापार गिरोह चलाने वाली 30 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया और एक लड़की तथा दो महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में बताया। शिकायत के आधार पर मीरा भाईंदर वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने मंगलवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ढाबे पर छापा मारा और महिला को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान निशा उर्फ अमरजीत जसवंत सिंह कौर के तौर पर हुई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने एक लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया। पुलिस ने कौर तथा मामले में वांछित एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। काशीमीरा थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया।

Next Story