भारत

Sex Racket: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 लडकियां और 5 पुरुष गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 April 2023 12:18 PM IST
Sex Racket: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 लडकियां और 5 पुरुष गिरफ्तार
x
DEMO PIC 
रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा।
देहरादून(आईएएनएस)| देहरादून में एएचटीयू (एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट्स) और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है। देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।
एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ग्रीस नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story