भारत

सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालिक समेत 9 युवक- युवतियां गिरफ्तार

jantaserishta.com
23 April 2024 8:31 PM IST
सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, मकान मालिक समेत 9 युवक- युवतियां गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
रामपुर: पटवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी मकान मालिक समेत नौ युवक- युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके पर सेक्स वर्धक दवाएं भी मिलीं। क्षेत्र मे लंबे समय से ये गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया। इनमें से कुछ मुरादाबाद और बरेली के भी हैं। सोमवार को पटवाई थाना की डायल 112 पुलिस को सूचना मिली थी कि पटवाई थाना क्षेत्र के नदनऊ गांव के एक घर में सेक्स रैकेट का करोवार काफी दिनों से चल रहा है। जिस कारण पास में रहने वाले बच्चों के साथ ही लोगों को काफी परेशानी होती है। मामले की सूचना मिलने पर डायल यूपी-112 ने जानकारी थाना पुलिस और सीओ को दी।
सीओ बिलासपुर सूचना के बाद पटवाई थाने पहुंचे और पटवाई थाना पुलिस के साथ मकान पर छापा मार दिया। इस दौरान मकान में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके से तीन युवतियां और छह युवक पकड़ लिए। इनमें एक मकान स्वामी भी शामिल था। ये सभी आपत्तिजनक हाल में थे। जिस पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस का दावा है कि मौके से सेक्सवर्धक दवाएं भी बरामद की गई हैं। थाना प्रभारी पटवाई अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बरेली,मुरादाबाद और रामपुर के है।
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में देह व्यापार में पकड़े गए दो युवक और युवतियां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में भी पकड़े गए थे। सिविल लाइंस थाना पुलिस का करीब एक माह पहले इनके सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होने की जानकारी हुई थी। जिस पर पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा था। जिसके बाद सभी का चालान किया गया था।
रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र के नदनऊ गांव में देह व्यापार में पकड़े गए आरोपी ओमकार का पुराना अपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर देह व्यापार में लिप्त होने का आरोप है। उसके ऊपर कई थानों में 14 केस दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story