भारत
व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था सेक्स बाजार, पुलिसकर्मी होटल में नकली ग्राहक बनकर पहुंचा, फिर...
jantaserishta.com
5 May 2024 11:57 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सभी लड़कियों के नंबर भी उसके फोन में सेव थे।
गुरुग्राम: पुलिस ने गुरुग्राम में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके फोन में लड़कियों की तस्वीरें भरी हुई थीं। सभी लड़कियों के नंबर भी उसके फोन में सेव थे। दरअसल, पुलिस ने जाल बिछाकर 'सेक्स बाजार' चलाने वाले आरोपी को पकड़ा है। एक पुलिसकर्मी होटल में कस्टमर बनकर आया। आरोपी कार में दो लड़कियों के साथ होटल के बाहर आया। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी वाट्सऐप के माध्यम से सेक्स रैकेट चला था था। उसने फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें और उनके नंबर थे। आरोपी की पहचान बाबुल शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने बाबुल के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बाबुल शेख और उसका एक साथी अनूप दोनों सेक्स रैकेट चला रहे हैं। दोनों वाट्सऐप के जरिए कस्टमरों को लड़कियों की तस्वीरें भेजते और डील फाइनल करते थे। उन्हें पकड़ने के लिए एक पुलिसकर्मी ने कस्टमर बनकर बाबुल से संपर्क किया। इसके बाद बाबुल ने पुलिस के पास कई लड़कियों की तस्वीरें भेजीं, उसने सबका रेट भी बताया।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने उससे 8000 रुपए में डील कर लिया। इसके बाद शुक्रवार की रात आरोपी के पास पुलिसकर्मी ने फोन किया। बाबुल ने उसे ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा। यहां आरोपी और लड़कियों के पहुंचने से पहले ही पुलिस की टीम तैनात कर दी गई।
दो लड़कियों के साथ बाबुल कार से होटल में आया। वहां कस्टमर बना पुलिसकर्मी उसे पैसा देना लगा। तभी पुलिस की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वह पैसे भी बरामद कर लिए जो ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने उसे दिए थे। उसके फोन में लड़कियों की तस्वीरें थीं। आरोपी ने यह खुलासा किया है कि वह सेक्स रैकेट चलाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दूसरे साथी अनूप को पकड़ने की कोशिश भी की जा रही है।
Tagsगुरुग्रामसेक्स रैकेटगुरुग्राम न्यूज़गुरुग्राम पुलिसGurugramSex RacketGurugram NewsGurugram Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





