भारत

Sex For Oxygen Cylinder: पिता के लिए महिला को थी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरुरत, पड़ोसी ने कहा- सेक्स करो!

jantaserishta.com
14 May 2021 3:06 PM IST
Sex For Oxygen Cylinder: पिता के लिए महिला को थी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरुरत, पड़ोसी ने कहा- सेक्स करो!
x

कोरोना की त्रासदी ने पूरे देश को हिला दिया है. जहां एक ओर लाशों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस महामारी ने मानवता का भी गला घोंट दिया है. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर तब सामने आया है जब एक युवती को अपने पिता के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी तो उसके पड़ोसी ने उसे अपने साथ सोने के लिए कह दिया.

दरअसल, यह मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है. भावरीन कंधारी नाम की एक ट्विटर यूजर ने इसे ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'मेरी एक दोस्त की बहन को अपने पिता के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी. उसके पड़ोसी ने सिलिंडर के बदले अपने साथ सोने को कहा, इस पर क्या कार्रवाई की जा सकती है जबकि वो मना कर देगा कि उसने नहीं बोला है.'
भावरीन कंधारी इस मामले की पुष्टि भी की है. जैसे ही यह ट्वीट वायरल हुआ, लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. किसी ने कहा कि उसका नाम सार्वजनिक कर दिया जाए ताकि उसे शर्म महसूस हो. किसी ने कहा कि उस शख्स के ऊपर पुलिस में मामला दर्ज कराया जाना चाहिए.
इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इससे मिलता जुलता एक मामला और सामने आया है. एक अन्य लड़की ने ट्वीट करते हुए बताया कि उसने जब कोरोना बीमारी के इलाज के सिलसिले में जानकारी लेने के लिए एक नंबर पर कॉल किया तो उधर से जवाब आया, 'अरे मैडम, मैं तो सिर्फ लड़कियां सप्लाई करता हूं और कोई चीज नहीं.' इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया.
हालांकि इस दूसरे मामले में लड़की ने हरियाणा पुलिस में उस नंबर की शिकायत कर दी थी और उसने पुलिस को यह भी बताया कि कॉल करने के बाद जवाब क्या आया था. इसके बाद हरियाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच भी शुरू कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story