भारत

सीमा पर भीषण लू, हर चौकी में बना कोल्ड रूम

jantaserishta.com
2 May 2022 8:48 PM IST
सीमा पर भीषण लू, हर चौकी में बना कोल्ड रूम
x
पढ़े पूरी खबर

सीमावर्ती क्षेत्र में इन दिनों गर्मी ने अपना प्रचण्ड रूप दिखा रखा है. बीएसएफ जवान गर्मी की परवाह न करके अपनी ड्यूटी करके देश के सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं.. वहीं, राज्य सरकार ने तेज गर्मी के कारण स्कूलों का समय 12 बजे कर दिया है. वहीं, बीकानेर जिले में लगभग 168 किलोमीटर अन्तराष्ट्रीय भारत पाक सीमा हैं. ये जवान सीमा पर भीषण लू से मुकाबला कर रहे हैं.

संभाग मुख्यालय पर मौसम विभाग ने जहां रविवार को 47.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया है, वहीं सरहद पर तपते धोरे शोले उगल रहे हैं और तपती बालू रेत और गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच जवान मुस्तैद है. जवान लू से बचाव के लिए मुंह पर स्कार्फ (कपड़ा) बांधकर सीमा चौकी से गश्त करते है. वहीं सभी ओपी टावरों पर लू व गर्मी से लड़ते हुए ड्यूटी कर रहे हैं. गर्मी से बचाव के लिए समय समय पर नींबू पानी, ग्लूकोज दिया जाता है.
जवानों के लिए ओपी पर लगाए कूलर
इसी के साथ ही जवानों के लिए सभी ओपी टावर्स पर वाटर कैम्पर की व्यवस्था की गई है. जिससे जवान को शुद्ध व ठण्डा पानी मिल सके. इससे जवानों का हौंसला बढ़ता रहे. बीएसएफ के जवानों के भोजन में कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं को जोड़ा गया है. अभी दूध, नींबू, ग्लूकोज और सलाद की आपूर्ति बढ़ाई गई है. गश्त पर जवानों के लिए तीन से चार बार ग्लूकोज, नींबू की शिकंजी और छाछ भेजी जाती है. दही और छाछ की जरूरत पूरी करने के लिए सामान्य दिनों की मुकाबले दूध अधिक खरीदा जा रहा है.
हर चौकी में बनाकोल्ड रूम
पश्चिम सीमा पर तैनात जवान गर्मी के दिनों में हर साल लूताप घात की चपेट में आते हैं. ऐसे में उन्हें बटालियन मुख्यालय और कुछ चुनिंदा सीमा चौकियों पर बने कोल्ड रूम में रखा जाता था. इस बार भी सीमा चौकियों पर कोल्ड रूम तैयार किए गए हैं. जवान ड्यूटी करके आराम कर सके. यहां एसी लगे इन कमरों का उपयोग लू की चपेट में आने पर जवान को प्राथमिक उपचार देने के लिए किया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story