Weather Update Today: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, जानिए आज का न्यूनतम तापमान

Weather Update Today, IMD Alert, 20 January 2022: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है. राजधानी ही नहीं, बल्कि देश के ज्यादातर उत्तर भारत राज्यों में इन दोनों का असर काफी है. उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य उत्तर भारत वाले राज्यों में शीतलहर चल रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकि, आज राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा. मालूम हो कि कल से दिल्ली समेत छह राज्यों में तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





