जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री नीचे तापमान

श्रीनगर: श्रीनगर शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट हुई। यहां सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, श्रीनगर में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। गुलमर्ग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5 और पहलगाम में माइनस 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 14.1, कारगिल में माइनस 10.2 और द्रास में माइनस 11.7 दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.7, कटरा में 6.6, बटोट में 2.1, भद्रवाह में माइनस 0.2 और बनिहाल में माइनस 0.5 डिग्री रहा। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






