भारत

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तापमान 1.9 डिग्री तक गिरा, विजिबिलिटी भी कम

jantaserishta.com
8 Jan 2023 11:53 AM IST
दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तापमान 1.9 डिग्री तक गिरा, विजिबिलिटी भी कम
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इसके साथ ही वातावरण में घने कोहरे की चादर छाई होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में घने कोहरे के कारण सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर और पालम में 50 मीटर दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड ने दिल्ली-एनसीआर को परेशान कर रखा है। रविवार सुबह सफदरजंग बेस स्टेशन पर मिनिमम टेंपरेचर 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। सफदरजंग में यह पिछले दो साल का सबसे कम तापमान है। शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर से सोमवार के बाद कुछ राहत मिल सकती है। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण लगभग 20 फ्लाइट्स देरी से चल रही है। हालांकि जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से अबतक किसी फ्लाइट को डाइवर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी है। वहीं रेल सेवाओं पर भी इस कड़ाके की ठंड का काफी असर पड़ा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। जिसके चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली और हरियाणा के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर चल रही है। उत्तरी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश व बिहार के कुछ हिस्से भी शीतलहर की चपेट में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story