भारत
एनसीआर में ठंड का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई 350 के पार; प्रदूषण से हाल बेहाल
jantaserishta.com
19 Nov 2026 10:00 AM IST

x
नई दिल्ली: पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। तापमान में इस गिरावट के साथ ही वायु गुणवत्ता में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो अधिकतम तापमान के कम होने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड बढ़ने के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक कण धरती के करीब जमा हो रहे हैं, जिसके चलते शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के खतरनाक स्तर को पार कर गया है। प्रदूषण आंकड़ों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के डेटा पर नजर डालें तो कई इलाकों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
दिल्ली के जिन इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है, वहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पूसा इलाका सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक है, जहां एक्यूआई 368 दर्ज किया गया है। वहीं, सिरीफोर्ट में एक्यूआई 363, जहांगीरपुरी में 359, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 350, चांदनी चौक और सीआरआरआई मथुरा रोड में 347, डीटीयू में 344, बुराड़ी क्रॉसिंग में 320 और छावला में एक्यूआई 320 तक पहुंच गया है।
इसके अलावा दिल्ली के कई अन्य इलाके भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बने हुए हैं। पंजाबी बाग में एक्यूआई 317, शादीपुर में 302, रोहिणी में 295, आर के पुरम में 276, पटपड़गंज में 255, ओखला फेज-2 में 254, पूसा में 248 और बुराड़ी में 298 दर्ज किया गया है। अन्य इलाकों जैसे करन सिंह शूटिंग रेंज में 264 और कैंटोनेमेंट एरिया में 193 एक्यूआई दर्ज किया गया है। दिल्ली के विपरीत, नोएडा और गाजियाबाद में फिलहाल कुछ इलाकों में लोगों को राहत भरी सांस लेते हुए देखा जा रहा है।
हालांकि, ठंड के बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में यहां भी प्रदूषण के स्तर में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हवा की गति धीमी पड़ी और तापमान में और गिरावट आई, तो दिल्ली-एनसीआर के हालात और भी खराब हो सकते हैं।
TagsNCR
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





