भारत

यूपी में दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट

jantaserishta.com
3 Jan 2023 9:57 AM IST
यूपी में दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट
x
लखनऊ (आईएएनएस)| भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में कड़ाके की ठंड व कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकार ने शीत लहर की स्थिति को देखते हुए चार से सात जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।
जिन जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है उनमें मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और दो अन्य जिले शामिल हैं।
राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लखनऊ मौसम विभाग के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा कि लखनऊ के लिए सुबह मध्यम से घना कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का पूवार्नुमान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story