भारत

बड़ी सफलता: राइफल, हैंड ग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद, 3 लोग गिरफ्तार, नक्सलियों से संबंध की आशंका

jantaserishta.com
15 April 2021 3:41 PM IST
बड़ी सफलता: राइफल, हैंड ग्रेनेड सहित कई हथियार बरामद, 3 लोग गिरफ्तार, नक्सलियों से संबंध की आशंका
x
पुलिस उपाधीक्षक ने कही ये बात.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हैंड ग्रेनेड सहित कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों की नक्सली गतिविधि में शामिल होने के बारे में भी जानकारी जुटाने में लग गई है.

मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के पुलिस उपाधीक्षक मनोज पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात धनौर गांव में छापेमारी कर एक देशी पिस्तौल, एक हैंडग्रेनेड, एक राइफल, तीन गोली और दो मोबाईल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शिवशंकर साह, फुलेस्वर साहनी और संतोष शाह के नाम से हुई है.
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधियों का संबंध नक्सलियों से भी हो सकता है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. अपराधियों के पास से हैंडग्रेनेड मिलने से पुलिस भी गहन पूछताछ कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story