भारत
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी
jantaserishta.com
10 Oct 2026 8:35 AM IST

x
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजधानी दिल्ली में शनिवार को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, लेकिन इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एक यात्री ने समाचार एजेंसी से कहा, "आज ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ताप्ती गंगा और जौनपुर की काशी विश्वनाथ गंगा होकर जाती हैं। ये रद्द हो गई हैं। अब मैं यहां से लखनऊ जाऊंगा, लखनऊ से ट्रेन बदलूंगा। अगर ट्रेन नहीं मिली, तो बस से जाऊंगा। मुझे पहले से पता नहीं था कि आज की ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।"
एक अन्य यात्री ने कहा, "मैं गुजरात से आया हूं और मुझे गाजियाबाद जाना है। लेकिन मेरा टिकट नई दिल्ली का था। इसलिए मैंने सोचा कि मैं निजामुद्दीन में उतर जाऊंगा और वहां से गाजियाबाद के लिए लोकल ट्रेन पकड़ लूंगा। लेकिन दिक्कत यह है कि जब मैं निजामुद्दीन उतरा, तो वहां कोई ट्रेन नहीं मिल रही थी। नई दिल्ली आने के लिए मुझे फिर से रिक्शा लेना पड़ा और यहां से भी कोई ट्रेन नहीं है।"
हालांकि, कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। एक यात्री ने कहा, "हमें कोई परेशानी नहीं हुई। हम बहुत आराम से ट्रेन से आए। रात में थोड़ा शक था, लेकिन सुबह हमें आसानी से आने दिया गया, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई। लोगों के मन में डर था कि अगर हम दिल्ली पहुंचे तो हमें रोक लिया जाएगा या कुछ और होगा। मन में यह डर था, लेकिन अब नहीं है।"
फिलहाल, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेशनों पर दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात हैं। पुलिसकर्मी सुरक्षा मार्च कर रहे हैं, जबकि हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
उधर, सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ नागरिक दिल्ली पुलिस के समर्थन में खड़े हुए हैं। एक साइकिलिस्ट ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं पर्यावरण प्रेमी हूं और मैराथन रनर हूं। जैसे ही मुझे पता चला कि कॉकरोच, मक्खियां और मच्छर हमारे देश की राजधानी को गंदा करने वाले हैं, मैंने अपनी साइकिल उठाई और जंतर-मंतर के लिए निकल पड़ा। मैं दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कॉकरोच को साफ करने में योगदान दूंगा, ताकि हमारी राजधानी साफ-सुथरी, सुंदर और हमेशा कॉकरोच, मक्खियों और मच्छरों से मुक्त रहे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





