भारत

एयरपोर्ट पर मंडराते दिखे कई संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों में मची खलबली

jantaserishta.com
7 Sept 2026 1:55 PM IST
एयरपोर्ट पर मंडराते दिखे कई संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों में मची खलबली
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा हड़कंप.
चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार देर रात हड़कंप मच गया. रनवे के पास आसमान में दो से चार उड़ती हुई संदिग्ध चीजें दिखाई दीं, जो पहली नजर में ड्रोन जैसी लग रही थीं. नजारा सामने आते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अलर्ट जारी कर दिया.
यह घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. रनवे के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद सुरक्षा के लिहाज से अमृतसर आने वाली 7 उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया. इनमें से कुछ फ्लाइट्स को दिल्ली और कुछ को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ये उड़ती हुई चीजें गांव रुड़ाला की तरफ से एयरपोर्ट की दिशा में आती दिखाई दी थीं. कुछ देर तक ये रनवे और आसपास के संवेदनशील इलाके के ऊपर मंडराती रहीं. अमृतसर सीमावर्ती जिला है. ऐसे में एयरपोर्ट के पास इस तरह की संदिग्ध गतिविधि को सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना गया. सूचना मिलते ही CISF, पंजाब पुलिस समेत दूसरी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया.
फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि आसमान में दिखाई दीं ये वस्तुएं वास्तव में ड्रोन थीं या कोई दूसरी उड़ने वाली चीज. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये वस्तुएं कहां से आई थीं. साथ ही उनकी पहचान को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है.
हालांकि, इस घटना के बाद एयरपोर्ट के आसपास कुछ समय के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई. सुरक्षा दलों ने संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी. फिलहाल जांच के नतीजों का इंतजार है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story