भारत

कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला

jantaserishta.com
10 May 2026 6:47 PM IST
कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला
x
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.
पटना: बिहार सरकार ने रविवार को प्रदेश के कई वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त भी किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
इसके अतिरिक्त, संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में वे जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग और विशेष कार्य पदाधिकारी स्थानिक आयुक्त का कार्यालय के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व सचिव लोकेश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। सिंह सचिव, विज्ञान प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
इसके अलावा कुंदन कुमार को स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन, नई दिल्ली एवं निवेश आयुक्त, मुंबई के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। कुमार रवि को सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, स्वास्थ्य विभाग के पद पर पदस्थापित किया जाता है। इन्हें सचिव, संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी दी गई है, जबकि अजय यादव, सचिव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, ऊर्जा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा, संजय कुमार सिंह सचिव, वाणिज्य कर विभाग, बिहार को अगले आदेश तक सचिव, वित्त विभाग (सम्पूर्ण प्रभार) बनाया गया है, जबकि प्रणव कुमार सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग को सचिव भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग के सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story