भारत

राजधानी में एक घर पर कई राउंड फायरिंग, स्कूटी में पहुंचे थे बदमाश

Nilmani Pal
16 Feb 2024 3:17 AM GMT
राजधानी में एक घर पर कई राउंड फायरिंग, स्कूटी में पहुंचे थे बदमाश
x
वीडियो

भजनपुरा/दिल्ली। रात करीब 11:16 बजे स्कूटी सवार दो लड़कों ने यमुना विहार में एक घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। कोई घायल नहीं हुआ, मौके से कई खाली खोखे और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। शिकायत दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी।

एक और घटना - बता दें कि कल अलीपुर में एक पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मृत्यु हुई, तलाशी अभियान जारी है।फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, "हमें कल शाम 5:25 बजे आग लगने की सूचना मिली... यह पेंट की फैक्ट्री थी, वहां थिनर के ड्रम थे जिसके कारण ब्लास्ट हुआ। सामने के घरों और एक नशा मुक्ति केंद्र में भी आग फैल गई थी... 4 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में 11 लोगों की मृत्यु हुई... तलाशी अभियान अब भी जारी है। 1-2 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story