
x
लागोस (आईएएनएस)| नाइजीरियाई पुलिस ने कहा है कि राष्ट्रपति और राष्ट्रीय विधानसभा चुनावों के दौरान देश के आर्थिक केंद्र लागोस में बंदूकधारियों ने कई मतदान केंद्रों पर हमला किया। लागोस के पुलिस प्रमुख, इदोवु ओवोहुनवा ने लागोस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लागोस के ओशोदी क्षेत्र में प्रभावित मतदान केंद्रों पर तैनात स्वतंत्र राष्ट्रीय चुनाव आयोग के 25 कर्मचारियों को चुनाव सामग्री के साथ राज्य पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दी।
ओवोहुनवा ने कहा कि अब तक हमलों में किसी की मौत नहीं हुई है और संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में चुनाव शांतिपूर्ण रहा।
नाइजीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी के अनुसार शनिवार को दक्षिणी राज्य डेल्टा और उत्तरी राज्य कैटसिना के कुछ मतदान केंद्रों पर हमला किया गया।
Tagsनाइजीरिया में चुनावनाइजीरियानाइजीरियाई पुलिसमतदान केंद्रमतदानelection in nigerianigerianigerian policepolling stationvoting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





