भारत
PM Modi Birthday: विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, क्या कहा?
jantaserishta.com
17 Sept 2026 9:56 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।" डीएमके पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन ने 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ व सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।"
वाईएसआआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।"
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके के प्रमुख जोसेफ विजय ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से नेतृत्व कर रहे हैं। मैं पूरे दिल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"
झामुमो के अध्यक्ष और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।" शिवसेना-यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा खुश रहने की कामना करती हूं।"
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वह 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। वह देश के सबसे लंबे समय तक लगातार चुने गए प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं। वह 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस वर्ष सार्वजनिक जीवन में उनके 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं।
राहुल गांधी का X पोस्ट...
Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





