भारत
महाशिवरात्रि पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
jantaserishta.com
15 Feb 2026 10:55 AM IST

x
नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, आपके जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति और आनंद का प्रकाश फैलता रहे, यही मेरी मंगलकामना है।"
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, "सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। शिवशक्ति की कृपा से आपके जीवन में हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।" कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में महामृत्युंजय मंत्र 'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्' शेयर किया। इसके साथ ही लिखा, "सभी देशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।"
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें।" पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव आप सभी को अपार खुशियां और अच्छी सेहत प्रदान करें।"
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, मैं बंगाल के सभी लोगों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। इस पावन दिन पर, मैं कामना करती हूं कि हम सभी के जीवन में शांति और धार्मिक सद्भाव बना रहे।"
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यहां बसता है विश्वास, बरसता है आशीर्वा। 'सर्व मंगल-सर्व कल्याण' की कामनाओं के साथ महाशिवरात्रि की महा-शुभकामनाएं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





