भारत

श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' के हीरो मेजर रामास्वामी परमेश्वरन की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
25 Nov 2026 8:31 AM IST
श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के हीरो मेजर रामास्वामी परमेश्वरन की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली: श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' के दौरान अपना बलिदान देने वाले 'परमवीर चक्र' से सम्मानित मेजर रामास्वामी परमेश्वरन की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर कई नेताओं ने भी मेजर रामास्वामी परमेश्वरन को श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पोस्ट किया, "श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' के दौरान असाधारण वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मां भारती की सेवा में उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।"
बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, "1987 में श्रीलंका में चलाए गए 'ऑपरेशन पवन' के दौरान अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले, सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।"
छत्तीसगढ़ के मंत्री दयालदास बघेल ने पोस्ट में लिखा, "श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' के दौरान अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन रामास्वामी परमेश्वरन जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। आपकी वीरता और शौर्य को शत-शत प्रणाम।"
छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेतम ने लिखा, "विश्वस्तर पर शांति स्थापित करने के लिए श्रीलंका में 'आपरेशन पवन' के दौरान शहीद होने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर रामास्वामी परमेस्वरन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
बिहार भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "श्रीलंका में 'ऑपरेशन पवन' के दौरान अदम्य पराक्रम और असाधारण शौर्य का प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story