भारत

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
16 Nov 2026 8:47 AM IST
पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।"
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, "बिहार के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं!देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माता जानकी आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।"
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और असीम शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और वैभवशाली जीवन की कामना करता हूं।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, यही शुभेच्छा है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, "बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा की अनवरत ऊर्जा प्रदान करें एवं आपके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story