भारत

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

jantaserishta.com
10 Oct 2026 8:30 AM IST
नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
x
नई दिल्ली: नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, "नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन से बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं जेलियांग परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।"
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने एक्स पर लिखा, "नागालैंड के डिप्टी सीएम टीआर जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ ज़ेलियांग के असमय निधन से गहरा दुख हुआ है। इस बेहद दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और उनके सभी चाहने वालों के साथ हैं।"
नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यांथुंगो पैटन ने एक्स पर लिखा, "डिप्टी सीएम टी. आर. जेलियांग के प्रिय पुत्र कुची रंगकाऊ के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मैं और मेरा परिवार टी. आर. जेलियांग और उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति, साहस और सांत्वना प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को अनंत शांति मिले।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर फोस्ट किया, "नागालैंड के उपमुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ जेलियांग के अचानक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
नागालैंड के मंत्री जेकब झिमोमी ने एक्स पर लिखा, "डिप्टी सीएम टी.आर. जेलियांग के प्रिय पुत्र कुचिहिंग रंगकाऊ जेलियांग के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस कठिन घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी दिवंगत आत्मा को अनंत शांति मिले।"
मणिपुर के उपमुख्यमंत्री नेमचा किपजेन ने एक्स पोस्ट में कहा, "नागालैंड के उपमुख्यमंत्री टी. आर. ज़ेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ ज़ेलियांग के ओलिव हॉस्पिटल में असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मैं टी. आर. जेलियांग और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस गहरे दुख को सहने की शक्ति और हिम्मत दें। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।"
बता दें कि पेरेन स्थित फुटबॉल क्लब बराक एफसी के संस्थापक और नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर ज़ेलियांग के बेटे कुची रंगकाऊ ज़ेलियांग का शुक्रवार शाम दीमापुर के ऑलिव अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अस्पताल ले जाने से पहले वे अपने आवास पर बेहोश हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story