भारत
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर ओम बिड़ला समेत कई नेताओं ने दी बधाई
jantaserishta.com
8 Sept 2026 7:59 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी गिरिराज सिंह आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, माता जानकी से यही प्रार्थना है।"
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, "केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रफुल्लित और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। राष्ट्रसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण निरंतर देशहित में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता रहे।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें तथा आप सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ निरंतर अग्रसर रहें।"
बिहार के भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय नेता गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार और देश के विकास के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"
बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ, संघर्षशील राजनेता, प्रखर वक्ता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां बाला त्रिपुर सुंदरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और निरंतर यश की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें सदैव मिलता रहे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





