भारत
बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी भी बदले
jantaserishta.com
18 Aug 2026 5:27 PM IST

x
पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को जिलों के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है। एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अधिसूचना के मुताबिक, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना के पद से स्थानांतरित करते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। इसी बैच के मृत्युंजय कुमार चौधरी को पुलिस उप-महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना से पुलिस उप-महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा, बिहार, पटना भेजा गया है।
इसी तरह राजीव रंजन-2 को पुलिस उप-महानिरीक्षक मानवाधिकार से पुलिस उप-महानिरीक्षक विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना बनाया गया है। वहीं अजय कुमार पाण्डेय को पुलिस उप-महानिरीक्षक मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार, पटना के पद से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक वित्त एवं तकनीकी सेवाएं, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। आमिर जावेद को पुलिस उप-महानिरीक्षक (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना से पुलिस उप-महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना भेजा गया है। 2012 बैच के ही मिथिलेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, ईआरएसएसएस, बिहार, पटना से समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर बनाया गया है जबकि सुशील कुमार को पुलिस उप-महानिरीक्षक विधिक मामले एवं नियम, बिहार, पटना के पद पर रहते हुए अतिरिक्त प्रभार के रूप में पुलिस उप-महानिरीक्षक मानवाधिकार, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है।
हृदय कांत को पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना से पुलिस अधीक्षक, नालंदा बनाया गया है। इसके अलावा 2016 बैच के राजेश कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना से पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक (बी), विशेष शाखा, बिहार, पटना से पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना बनाया गया है। वहीं विनीत कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना बनाया गया है। पूरन कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, सिवान से स्थानांतरित करते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। रामानंद कुमार कौशल को पुलिस अधीक्षक (सीओ), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना से पुलिस अधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, बिहार, पटना भेजा गया है। रोशन कुमार को पुलिस अधीक्षक, रोहतास से स्थानांतरित कर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण की जिम्मेदारी दी गई है।
अवधेश दीक्षित को पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-1), बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से पुलिस अधीक्षक, भोजपुर बनाया गया है। भारत सोनी को पुलिस अधीक्षक, नालंदा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, सिवान बनाया गया है, जबकि मिस्टर राज को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, रोहतास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9, जमालपुर के पद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना बनाया गया है। गृह विभाग की अधिसूचना बिहार के राज्यपाल के आदेश से जारी की गई है। इसमें सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
TagsBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





