भारत
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, देर रात जारी हुई अधिसूचना
jantaserishta.com
23 Aug 2026 11:07 AM IST

x
पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी अधिसूचना में अधिकारियों को विभिन्न जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश बिहार के राज्यपाल के आदेश से सरकार के विशेष सचिव संजय कुमार ने जारी किया है।
अधिसूचना के अनुसार, श्रेया श्री, भा.प्र.से. (2022), को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, गरिमा लोहिया (2023) को बाढ़, पटना के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित करते हुए नगर आयुक्त, दरभंगा नगर निगम बनाया गया है। अनिरुद्ध पांडेय (2023) को दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, पूर्णिया नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। तुषार कुमार को पूर्णिया के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, मधुबनी बनाया गया है।
प्रधुम्न सिंह यादव को कटिहार के अनुमंडल पदाधिकारी पद से स्थानांतरित कर निदेशक, खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग, बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है। आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिमी की अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सासाराम बनाया गया है। इसी तरह अंजली शर्मा को अरेराज, पूर्वी चंपारण की अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी से स्थानांतरित कर निदेशक, निशक्तता, समाज कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। रोहित कर्दम को नौगछिया, भागलपुर से स्थानांतरित कर जिला परिषद, कैमूर-भभुआ का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। शिप्रा विजयकुमार चौधरी को आरा सदर से स्थानांतरित कर जिला परिषद, जमुई की जिम्मेदारी दी गई है।
नेहा कुमारी को सासाराम से स्थानांतरित कर जिला परिषद, कटिहार में पदस्थापित किया गया है। कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव से स्थानांतरित कर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक, निबंधन पद की जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षित अधिकारियों को भी विभिन्न अनुमंडलों में पदस्थापित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से व्यावसायिक प्रशिक्षण चरण-दो पूरा करने के बाद विरमित अधिकारियों में विश्वजीत विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम, कृष्णा जोशी को बाढ़, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा, अजय यादव को बलिया, सूरज कुमार को कटिहार, विनेश टी.ए. को पूर्णिया, जतिन कुमार को शेरघाटी, के. परीक्षित को नौगछिया, महेश कुमार को तारापुर और कशिश बक्शी को पटना सिटी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है।
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित अधिकारियों को संबंधित अनुमंडल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां तथा धारा-163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





