भारत
चाऊमीन खाने के बाद कई बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
18 Sept 2025 5:24 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अस्पताल में भर्ती.
लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक इलाके में अचानक अफरातफरी मच गई। यहां एक स्टॉल से चाउमीन खाने के बाद 35 बच्चे फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। फूड प्वॉइजनिंग का शिकार होने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम सदर थाना क्षेत्र के टेमकी में आयोजित मेले के दौरान हुई।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में 2-15 साल की उम्र के बच्चों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
इस मामले में बच्चों के हालात पर अपडेटे देते डॉक्टरों ने बताया कि फूड प्वॉइजनिंग के बाद उन्हें रात साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। यह भोजन विषाक्तता का मामला था। बच्चों की हालत अब स्थिर है। जयप्रकाश ने बताया कि बच्चों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





