कोयले से लदी मालगाड़ी की कई बोगी पलटी, ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली: देश की बिजलीघरों में अब कुछ ही दिन का कोयला बचा है और कई राज्यों में बिजली की भारी किल्लत पैदा हो गई है। इस संकट को दूर करने के लिए रेलवे दिनरात काम पर जुटा है। लेकिन इस बीच एक बुरी खबर है। शनिवार को डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) पर कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह हादसा उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भरथना रेलवे स्टेशन के पास हुआ। कानपुर से दिल्ली जा रही मालगाड़ी की कई बोगियां पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के 12 वैगन पलटने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और डीएफसी रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। हालांकि हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अगर यह ट्रेक जल्दी दुरुस्त नहीं होता है तो आने वाले दिनों में कोयले का संकट गहरा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





