भारत

सातवीं के छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया, आज आने वाला था परीक्षा परिणाम, घर में छाया मातम

jantaserishta.com
14 March 2024 9:17 AM IST
सातवीं के छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया, आज आने वाला था परीक्षा परिणाम, घर में छाया मातम
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3 सोसाइटी में बुधवार को 22वीं मंजिल से कूदकर सातवीं कक्षा के छात्र ने जान दे दी। उसका गुरुवार को परीक्षा परिणाम में आने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बिसरख पुलिस के मुताबिक ईको विलेज-3 सोसाइटी में म्यूजिक शिक्षक जितेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। जितेंद्र कुमार का 14 वर्षीय बेटा अंश नारायण एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की शाम अंश सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर पहुंचा और नीचे कूद गया।
छात्र ग्राउंड फ्लोर पर लगी ग्रिल से टकराकर नीचे गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, परिजन छात्र को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। जितेंद्र कुमार के दो बच्चे थे। इनमें अंश नारायण बड़ा बेटा था। जबकि उसकी छोटी बहन है। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक अंश नारायण ने हाल ही में सातवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। गुरुवार को अंश का रिजल्ट आना है। आशंका है कि पढ़ाई के तनाव में आकर छात्र ने यह कदम उठाया। हालांकि, अभी सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस गहनता से जांच में जुटी है। परिजन भी अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story