
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में पिछले पांच महीनों में 'क्लिक फार्म' धोखाधड़ी का सातवां मामला सामने आया, जिसमें एक महिला से ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 75,000 रुपये की ठगी की गई। उसे भेजे गए लिंक को लाइक करने के लिए कहा गया था। ऑनलाइन नौकरी के नाम पर अलीगंज निवासी से 75 हजार रुपये की ठगी की गई। एफआईआर में, महिला के पति ने कहा कि उसे टास्क-बेस्ड जॉब (वीडियो प्रोमोशन और डिजिटल मार्केटिंग) का ऑफर मिला और उसे टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।
एफआईआर में उनके पति ने कहा, भरोसा जीतने के लिए मेरी पत्नी को एक अच्छा रिटर्न भी दिया गया था और बाद में, उससे सिक्योरिटी आदि के नाम पर पैसा वसूला गया। जालसाजों ने पीड़िता को बरगलाया और बाद में पैसे देने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने प्रमोशन मनी के रूप में 75,000 रुपये देने से भी इनकार कर दिया। अलीगंज के एसएचओ नागेश उपाध्याय ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और साइबर पुलिस की मदद से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





