भारत

सात साल की मासूम से दुष्कर्म आरोपी फरार

Subhi
9 Sept 2026 7:22 AM IST
सात साल की मासूम से दुष्कर्म आरोपी फरार
x
मासूम से दुष्कर्म

Uttar Pradesh: इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी 14 साल का किशोर है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार मंगलवार को बच्ची बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि किशोर उसे खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद आरोपी भाग गया। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Story