भारत

सात साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म, गिरफ्तार

Admin2
8 May 2023 11:44 AM GMT
सात साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में रविवार को सात साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने बताया कि यह घटना शनिवार रात राज्य की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर एक इलाके में हुई। लड़की घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपी दूध देने के लिए उसके घर आया। बच्ची को मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने का लालच दिया। जिसके बहाने आरोपी उसे बगल के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी किया गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि लड़की को जांच के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।
Next Story