भारत

7 साल के बच्चे की जीभ काटी, आंखें निकालीं, तेजाब से नहलाया और गड्ढे में फेंका शव

jantaserishta.com
14 July 2023 3:36 PM IST
7 साल के बच्चे की जीभ काटी, आंखें निकालीं, तेजाब से नहलाया और गड्ढे में फेंका शव
x
ऐसी दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतारा गया है कि किसी का भी दिल दहल जाए।
रांची: झारखंड के गढ़वा जिले में सात साल के मासूम बच्चे को ऐसी दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतारा गया है कि किसी का भी दिल दहल जाए। उसे तेजाब से नहलाया गया, उसकी जीभ काट ली गई, आंखें निकाल ली गईं, उसके सारे दांत तोड़ दिए गए और इसके बाद उसका शव उसके चाचा के घर के पास ही शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया गया।
वारदात गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की है। अवधेश साह का सात वर्षीय पुत्र संतन कुमार दो दिन पहले पास की दुकान से मिठाई लेने निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। घर के लोगों ने कई जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
गुरुवार को गांव में स्कूल जा रहे बच्चों ने संतन का शव अवधेश साह के भाई सुरेश सुरेश साह के घर के पीछे शौचालय के लिए खोदे गए गढ्ढे में तैरता हुआ देखा।
बच्चे का शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर वालों को सौंपा गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह वारदात या तो किसी पारिवारिक रंजिश की वजह से अंजाम दी गई है या फिर यह तंत्र-मंत्र का मामला हो सकता है। डंडई थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घरवालों से पूछताछ की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story