
x
Yaoundé याउंडे। कैमरून के नॉर्थवेस्ट क्षेत्र में शनिवार देर रात सात यात्रियों का अपहरण कर लिया गया। रविवार को सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। ये यात्री वेस्ट क्षेत्र की राजधानी बाफौसम से नॉर्थवेस्ट क्षेत्र की राजधानी बामेंडा जा रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और यात्रियों को अपने साथ ले गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने यात्रियों को छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की है।
नॉर्थवेस्ट क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं आम हैं। यहां अलगाववादी समूह स्वतंत्र देश की मांग को लेकर सरकारी सुरक्षा बलों से संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस इलाके में यात्रा करने वाले लोगों को अक्सर ऐसे हथियारबंद लोग निशाना बनाते हैं, जिनके अलगाववादी लड़ाकों से जुड़े होने का शक है। पिछले महीने भी कैमरून के नॉर्थवेस्ट क्षेत्र में करीब 12 लोगों का अपहरण किया गया था। इनमें एक बस के 10 यात्री शामिल थे। स्थानीय लोगों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस इलाके में हुई जहां लंबे समय से अलगाववादी हिंसा जारी है।
यह बस नडोप इलाके से रवाना हुई थी और बामेंडा जा रही थी, तभी हथियारबंद लोगों ने उसे रोक लिया। क्षेत्र के एक सुरक्षा अधिकारी ने फोन पर सिन्हुआ को बताया, "अलगाववादी आतंकियों ने सबगा इलाके में बस को रोका और 10 यात्रियों का अपहरण कर लिया। जिनमें ड्राइवर भी शामिल था। घटना को देखने वाले दो लोगों को भी वे अपने साथ ले गए। वे सभी को जंगल की ओर ले गए और फिर बड़ी रकम की फिरौती मांगने लगे।"
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस हाईवे पर आवाजाही रोक दी गई है और बंधक बनाए गए लोगों को बचाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। दिसंबर में भी कैमरून के नॉर्थवेस्ट क्षेत्र में एक बस से करीब आठ यात्रियों का अपहरण कर लिया गया था। यह बस क्षेत्र की राजधानी बामेंडा से निकलकर कुम्बो शहर जा रही थी, तभी हथियारबंद लोगों ने उसे रोक लिया। क्षेत्र के एक सुरक्षा अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया, "अलगाववादी आतंकियों ने बामेसिंग इलाके से गुजर रही बस से यात्रियों का अपहरण कर लिया। वे उन्हें जंगल की ओर ले गए और फिर बड़ी रकम की फिरौती मांगने लगे। हमें इस घटना की जानकारी गुरुवार देर रात मिली।"
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsकैमरून न्यूजयाउंडेनॉर्थवेस्ट कैमरून अपहरणयात्रियों का अपहरणफिरौती की मांगहथियारबंद समूहअलगाववादी हिंसाबामेंडाअफ्रीका न्यूजसुरक्षा अभियान।
Next Story





