भारत

इंजीनियरिंग कॉलेज के 7 छात्रों की मौत, हुआ ये भयानक हादसा

jantaserishta.com
29 May 2023 11:11 AM IST
इंजीनियरिंग कॉलेज के 7 छात्रों की मौत, हुआ ये भयानक हादसा
x
स्कॉर्पियो को छात्रों ने किराए पर लिया था।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| गुवाहाटी में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में असम इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 2 बजे हुई। 10 छात्रों का ग्रुप स्कॉर्पियो से यात्रा कर रहा था। इस दौरान जलुकबाड़ी इलाके में वे कार से नियंत्रण खो बैठे और एक डिवाइडर को पार करते हुए सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रही एक पिक-अप वैन को टक्कर मार दी।
स्कॉर्पियो को छात्रों ने किराए पर लिया था। सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को गंभीर हालत में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) लाया गया।
मारे गए सात छात्रों की पहचान अरिंदम भल्लाल (गुवाहाटी), न्योर डेका (गोलाघाट जिला), कौशिक मोहन (चराइदेव जिला), उपांगशु सरमाह (नागांव जिला, राजकिरण भुइयां (माजुली जिला), एमोन गायन (डिब्रूगढ़) और कौशिक बरुआ (मंगलदोई) के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो की चपेट में आई पिकअप वैन में सवार तीन लोगों को भी गंभीर हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।
मृत छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज के कई छात्र जीएमसीएच में जमा हो गए। इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, जलुकबाड़ी में हुए सड़क हादसे में छात्रों की मौत से बेहद दुखी हूं। उनके माता-पिता और परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जीएमसीएच में अधिकारियों से बात की है। घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story