भारत

गणेश उत्सव के जश्न के बीच तीन सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत

jantaserishta.com
15 Sept 2026 2:25 PM IST
गणेश उत्सव के जश्न के बीच तीन सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत
x
बेंगलुरु: कर्नाटक में सोमवार रात से मंगलवार सुबह के बीच बेलगावी, कलबुर्गी और मांड्या जिलों में हुए तीन सड़क हादसों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मांड्या में मंगलवार तड़के एक टैंकर ने स्कूटर को रौंद दिया, जिसमें एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुत्तुराज,पत्नी काव्या और बेटी कीर्तन के रूप में हुई है।
मुत्तुराज बेंगलुरु के पीन्या इलाके की एक फैक्ट्री में काम करते थे। वे अपने परिवार के साथ गणेश उत्सव मनाने के लिए अपनी सास के घर गए थे। उत्सव के बाद परिवार बेंगलुरु लौट रहा था, तभी मंगलवार तड़के करीब 4.15 बजे हादसा हो गया।
पुलिस के मुताबिक, फुटेज में दिख रहा है कि टक्कर के बाद टैंकर स्कूटर को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। पुलिस को शक है कि टैंकर ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार से हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हादसे में दंपति की दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। शवों को मांड्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भेजा गया है। परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार कनकपुरा के कूटगनहल्ली में किया जाएगा।
वहीं कलबुर्गी शहर में हीरापुरा रोड फ्लाईओवर पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गणेश मूर्ति लाने जा रहे थे। मृतक की पहचान प्रशांत बिरादर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रशांत मोटरसाइकिल चला रहा था तभी उसकी टक्कर दूसरे दोपहिया वाहन से हो गई। दोनों सवार सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट आई। प्रशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इससे पहले बेलगावी में सावदत्ती शहर के बाहरी इलाके में सोमवार देर रात केएसआरटीसी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय विनोद होगेन्नावर, 20 वर्षीय आकाश और रवि कुरुबारा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, तीनों धारवाड़ से गणेश जुलूस देखने आए थे और जश्न के बाद सावदत्ती की ओर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story