भारत
एसयूवी-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, लाश ही लाश देखकर दंग रह गए लोग
jantaserishta.com
15 May 2023 12:36 PM IST

x
8 घायल.
कडप्पा (आंध्र प्रदेश) (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में सोमवार को एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, टक्कर सोमवार सुबह कोंडापुरम मंडल में चित्रावती पुल के पास कडप्पा-तडिपत्री हाईवे पर हुई। पीड़ित तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर एसयूवी से लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादस में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
चूंकि हादसा अंधेरे में हुआ था, इसलिए पुलिस को पीड़ितों को बचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को पहले तड़ीपत्री के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में अनंतपुर स्थानांतरित कर दिया गया।
मृतक और घायल आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के तड़ीपत्री और पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बेल्लारी के रहने वाले हैं। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
Tagsआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश पुलिसएक्सीडेंटसात मौतandhra pradeshandhra pradesh newsandhra pradesh policeaccidentseven dead
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





