भारत

बस नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

jantaserishta.com
11 July 2023 9:26 AM IST
बस नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत, मची चीख पुकार
x
12 घायल हो गए।
अमरावती: आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में मंगलवार को एक बारात ले जा रही बस के नहर में गिर जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पोडिली से काकीनाडा जा रही बस दर्शी के पास सागर नहर में गिर गई। बस में 35 से 40 लोग सवार थे।
वे एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए काकीनाडा जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव और राहत अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, यात्रा के लिए राज्य के स्वामित्व वाली आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस किराए पर ली गई थी।
बस चालक को अचानक झपकी आ गई, इसके कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35) और शेख हिना (6) के रूप में हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story