भारत
बिहार में सात आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, सीवान के एसपी भी बदले गए
jantaserishta.com
23 Jun 2025 4:22 PM IST

x
पटना: बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में जुटा है। इस बीच, बिहार सरकार ने सोमवार को सात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस क्रम में सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर मनोज कुमार तिवारी को सीवान का एसपी बनाया गया है।
बिहार गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, तकनीकी सेवाएं एवं संचार के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को अगले आदेश तक विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है जबकि जितेंद्र राणा को पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय क्षेत्र, पटना गरिमा मलिक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक एस. प्रेमलथा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी को सीवान का पुलिस अधीक्षक जबकि सीवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार को पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), विशेष शाखा का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के. रामदास को अगले आदेश तक अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके पहले इसी महीने ही बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था, जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी इधर-उधर किया गया था।
उल्लेखनीय है कि विपक्ष लगातार बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने में जुटा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सरकार कानून व्यवस्था को सुधारने को लेकर लगातार प्रयास में जुटी है।
Tagsबिहार में सात आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरणआईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरणTransfer of seven IPS officers in BiharTransfer of IPS officers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





