भारत
पश्चिम बंगाल में 1 दिसंबर से शुरू होगा 'सेवाआश्रय', अभिषेक बनर्जी ने की घोषणा
jantaserishta.com
7 Nov 2025 5:02 PM IST

x
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा शिविरों 'सेवाआश्रय' को फिर से शुरू करने की जानकारी दी।
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि उनका लोकप्रिय निशुल्क चिकित्सा शिविर कार्यक्रम 'सेवाआश्रय' 1 दिसंबर से फिर शुरू हो रहा है। पिछले साल शुरू हुआ यह अभियान डायमंड हार्बर के अलावा पूरे बंगाल के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा का बड़ा सहारा बन चुका है। अभिषेक ने लिखा, "मैंने वादा किया था कि सेवाआश्रय वापस आएगा और आज वह वादा पूरा हुआ।"
अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 'सेवाआश्रय' की शुरुआत 1 दिसंबर से होगी और इसका समापन 22 जनवरी, 2026 को होगा। 24 दिसंबर से लेकर 30 जनवरी 2026 तक मेगा कैंप चलेगा। कैंप सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगेंगे। हर दिन सैकड़ों मरीजों की जांच, दवा वितरण और विशेषज्ञ परामर्श निशुल्क उपलब्ध होंगे। मेगा कैंप में कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र चिकित्सा, स्त्री रोग और बाल रोग जैसे विभागों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल होंगे।
अभिषेक ने कहा, "सेवाआश्रय देखभाल, विश्वास और आश्वासन का प्रतीक बन गया है। यह मजबूत, व्यापक और हर जरूरतमंद की सेवा में दृढ़ होकर लौट रहा है।" अभिषेक बनर्जी ने पिछले साल सेवाआश्रय की शुरुआत की थी। मात्र 45 दिनों में 1.20 लाख से अधिक मरीजों का इलाज हुआ था। इनमें 15,000 से अधिक नेत्र जांच, 3,500 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 8,000 से अधिक ईसीजी और ब्लड शुगर टेस्ट और मुफ्त दवाइयां और चश्मे का वितरण किया गया था।
यह घोषणा ऐसे समय आई है जब पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्ष के बीच तीखी बहस चल रही है। अभिषेक बनर्जी, सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के युवा चेहरा हैं। उन्होंने इसे 'सेवा की राजनीति' का मॉडल बताया, जबकि विपक्ष इसे चुनावी स्टंट मान रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





