भारत
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को झटका, पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह कांग्रेस में शामिल
Shantanu Roy
21 July 2025 7:10 PM IST

x
बड़ी खबर
Patna. पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच जदयू को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने जदयू से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही बिहार को एक नई दिशा देने में सक्षम है।
उन्होंने भाजपा-जदयू गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनहित से भटक चुकी है और जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए हर वर्ग से जुड़े लोगों का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर बिहार में एक नया राजनीतिक विकल्प बनाना चाहती है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, जदयू के इस टूट का असर आगामी विधानसभा चुनावों में देखने को मिल सकता है।
Next Story





