भारत

मौलाना तौकीर रजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, कोर्ट बोला- सर तन से जुदा जैसा नारा देश की संप्रभुता को चुनौती

jantaserishta.com
8 Sept 2026 9:53 AM IST
मौलाना तौकीर रजा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, कोर्ट बोला- सर तन से जुदा जैसा नारा देश की संप्रभुता को चुनौती
x
जानें पूरा मामला.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि "सर तन से जुदा" जैसा नारा कानून के शासन और भारत की संप्रभुता को चुनौती देता है. अदालत ने इस नारे की तुलना "जय श्री राम", "अल्लाहु अकबर", "सत श्री अकाल" या "हर हर महादेव" जैसे धार्मिक नारों से करने से इनकार कर दिया.
यह पूरा मामला 26 सितंबर 2025 को बरेली में हुई हिंसा से जुड़ा है. इस हिंसा में मौलाना तौकीर रज़ा खान को मुख्य आरोपी बनाया गया था. उन्होंने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी, जिस पर जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की एकल पीठ ने सुनवाई की.
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि "गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सज़ा, सर तन से जुदा" जैसे नारे को धार्मिक आस्था से जोड़कर नहीं देखा जा सकता. अदालत के मुताबिक ऐसे धार्मिक नारे भगवान या गुरु के प्रति श्रद्धा दिखाते हैं, जबकि यह नारा हिंसक विद्रोह और हथियार उठाने के लिए लोगों को उकसाने का काम करता है, जो कानूनन अपराध है.
अदालत ने यह भी कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी या धर्म के नाम पर ऐसे किसी नारे को बचाव नहीं मिल सकता, जो देश की कानून व्यवस्था को खतरे में डाले या हिंसा भड़काए. मामले की गंभीरता और लगे आरोपों को देखते हुए कोर्ट ने राहत देने से मना कर दिया और तौकीर रज़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी. इस फैसले के साथ मौलाना तौकीर रज़ा फिलहाल जेल में ही रहेंगे और उन्हें कोई राहत नहीं मिली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story