भारत
बहादुरी की मिसाल पेश: युवक ने खूंखार तेंदुए को किया कैद, वन अधिकारी रह गए हक्के-बक्के
jantaserishta.com
7 Jan 2025 10:38 AM IST

x
देखें वीडियो.
तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तुमकुरु जिले के तिप्तूर तालुक के रंगपुरा गांव के निवासी आनंद कुमार ने एक खूंखार तेंदुए के आगे ऐसी बहादुरी दिखाई कि वन अधिकारी स्तब्ध रह गए. आनंद ने तेंदुए को पूंछ से पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से पिंजरे में बंद कर दिया.
दरअसल, इलाके में तेंदुए के आ जाने की खबर से कई दिनों से दहशत का माहौल था. सोमवार को वह पुरलेहल्ली रोड पर कुमार के घर के पास दिखाई दिया. वन विभाग के अधिकारी जानवर को पकड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार थे. लेकिन जाल के साथ उनके प्रयास असफल साबित हुए.
इस दौरान आनंद ने निडरता से कदम बढ़ाया, उसने तेंदुए को उसकी पूंछ से पकड़ लिया और उसे पिंजरे में कैद कर दिया.अपनी बहादुरी के लिए पूरे गांव में उसकी प्रशंसा हो रही है. वन अधिकारी उसके साहस से आश्चर्यचकित रह गए.
बता दें कि शहरी इलाकों या बस्तियों में खूंखार जानवरों के घुस जाने से दहशत का माहौल हो जाता है. बीते अक्तूबर में उत्तर प्रदेश के बहराइच से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां के सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में पिछले कुछ दिनों से एक तेंदुए का आतंक बना हुआ था. इस तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया, जिससे गांव के लोग डरे हुए और परेशान थे. लगभग 20 दिनों के बाद अयोध्यापुरवा गांव में खूंखार तेंदुए को आखिर पकड़ लिया गया है. वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





