
इटावा। इटावा जनपद में सेवाश्रम सही मायने में पुरजोर ढंग से प्राणिमात्र की सेवा में समर्पण भाव से सेवाकार्य मे लगा हुआ है उक्त बक्तव्य युवा व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्रा गुट) नगर अध्यक्ष राजीव वर्मा ने सेवाश्रम में सम्मिलित होने पर दिया।
आज युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सदर इटावा ने अपने साथियों सहित सेवाश्रम प्रमुख चौ. अमित त्रिपाठी के समक्ष डी वी ए हॉल इटावा में आयोजित कार्यक्रम में सेवाश्रम ज्वॉइन करने की घोषणा की और कहा कि आज सेवाश्रम ही नौजवानों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, चिकित्सक, माताओं बहिनों और दबे पिछड़े समाज की आवाज बनकर समूचे जनपद में कार्य कर रहा है जातिवाद, क्षेत्रवाद, वर्गवाद से ऊपर उठकर जनसमस्याओं को उठाने और उनके निराकरण के लिए संघर्षरत है सेवाश्रम प्रमुख ने कहाकि राजीव वर्मा एक सामाजिक और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं शहर में इनके पास एक मजबूत टीम है आपके आने से सेवाश्रम के समाज सेवा मिशन में और तेजी आएगी । इस अवसर पर सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध त्रिपाठी एड. जिलामहामंत्रीज शैलेन्द्र सिंह सेंगर एड., अरुण गौतम एड. जिलाकोषाध्यक्ष, जिलासँगठन मंत्री प्रवेश शर्मा, महिलामोर्चा जसवंतनगर अध्यक्ष रीना यादव एड.राजीव त्रिपाठी एड. गजेन्द्र चौधरी एड. सुनील तिवारी, समेत सेवाश्रम के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे राजीव वर्मा का सेवाश्रम कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया यह जानकारी सेवाश्रम अधिवक्ता संघ के प्रवक्ता भुवनेश यादव एड. ने दी ।
