भारत

नौकर गिरफ्तार, घर में इस वारदात को अंजाम दिया, फैली सनसनी

jantaserishta.com
27 Aug 2022 11:54 AM IST
नौकर गिरफ्तार, घर में इस वारदात को अंजाम दिया, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मोबाइल भी छीन लिया।

गोरखपुर: गोरखपुर में एक किराना व्‍यापारी के नौकरी ने घर में एक किशोरी के साथ रेप हो गया। आरोप है कि व्‍यापारी के नौकर ने एक किशोरी को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मोबाइल छीन लिया।

वारदात के बाद घर पहुंचकर किशोरी ने अपने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपि‍त बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी परिवार के साथ पूजा के लिए राजस्थान गए हुए हैं। घर की रखवाली नौकर मुजफ्फरपुर (बिहार) के गायघाट क्षेत्र स्थित दहिया गांव निवासी रंजीत पटेल को दे गए थे। व्यापारी के घर पर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी काम करती है। गुरुवार की शाम चार बजे वह घर की सफाई और बर्तन धुलने पहुंची। आरोप है कि घर पर किसी के न होने पर रंजीत ने छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि किशोरी ने विरोध किया तो उसे बंधक बनाकर रंजीत ने जबरन रेप किया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story